संसार / विश्व की प्रमुख झीलें
संसार / विश्व की प्रमुख झीलें
यूँ तो दुनिया के लगभग हर देश में आनेको प्रसिद्ध झीलें हैं लेकिन फिर भी फिनलैंड को झीलों का देश कहते है। यहां की सबसे बड़ी झील साइमा है।
जबकि विश्व की सबसे बड़ी झील- कैस्पियन सागर है जो ईरान, रूस, कजाखस्तान, अज़रबैजान और तुर्कमेनिस्तान से घिरी हुई हैं। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 71 हजार वर्ग किलोमीटर है दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील "कैस्पियन सागर" ही है!
अब अगर बात करे सबसे बड़ी मीठे पानी की झील तो वह है सुपीरियर झील, जो कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच में स्थित है, विशाल झीलो में यह क्षेत्रफल और आयतन दोनों ही में सबसे विशाल झील है। यह आकार की दृष्टि से विश्व में ताज़े पानी की सबसे बड़ी झील है।
वही विश्व की मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील
है तथा अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है जो केन्या, तंजानिया और युगांडा में विस्तृत है। हाल ही में IUCN द्वारा ज़ारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि विक्टोरिया झील बेसिन की स्थानिक ताज़ा पानी की प्रजातियों की 76 प्रतिशत प्रजातियाँ विलुप्त हो गई हैं। [ IUCN=> International Union for Conservation of Nature ]
वहीं अगर दुनिया की सबसे गहरी और प्राचीन झील की बात करे तो बैकाल झील का नाम आता है जो 1620 मीटर गहराई के साथ मीठे पानी की बड़ी झील है तथा ये एशिया, रूस में स्थित है।
Lucent के द्वारा दिया गया जानकारी
निम्न है
झीलों से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न
निम्नलिखित में कौन - सी झील खारे पानी की झील नहीं है ?
( a ) कैस्पियन सागर
( b ) बैकाल झील
( c ) ग्रेट साल्ट लेक
( d ) वॉन झील
सही उत्तर - बैकाल झील
' विक्टोरिया झील ' ( Victoria Lake ) किन अफ्रीकी देशों के मध्य में स्थित है ?
( a ) तंजानिया - कीनिया – युगांडा
( b ) कीनिया – इथीयोपिया - सूडान
( c ) तंजानिया - जाम्बिया - जायरे
( d ) कीनिया - तंजानिया - मोजाम्बिक
सही उत्तर - तंजानिया - कीनिया – युगांडा
निम्नलिखित में से किस देश को ' हजार झीलों की भूमि ' कहा जाता है ?
( a ) फिनलैंड
( b ) थाईलैंड
( c ) नीदरलैंड
( d ) आयरलैंड
सही उत्तर - फिनलैंड
अफ्रीका महाद्वीप में निम्न में से कौन - सी झील भूमध्य रेखा पर स्थित है ?
( a ) टंगानिका
( b ) विक्टोरिया
( c ) न्यासा
( d ) करीबा
सही उत्तर - विक्टोरिया
विश्व की सर्वाधिक खारे जल की झील ' वॉन झील ' किस देश में स्थित है ?
( a ) ईरान
( b ) इराक
( c ) तुर्की
( d ) आर्मेनिया
सही उत्तर - तुर्की
निम्नलिखित में से वह सागर कौन - सा है , जो भू - बद्ध है ?
( a ) लाल सागर
( b ) तिमोर सागर
( c ) उत्तरी सागर
( d ) अरल सागर
सही उत्तर - अरल सागर
अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है
( a ) विक्टोरिया
( b ) न्यासा
( c ) टंगानिका
( d ) चाड
सही उत्तर - विक्टोरिया
निम्नलिखित में से कौन - सी विश्व की सबसे खारे पानी की झीलों में से है ?
( a ) अरल सागर
( b ) कैस्पियन सागर
( c ) मृत सागर
( d ) लाल सागर
सही उत्तर - मृत सागर
निम्नलिखित में कौन - सा युग्म गलत है ?
( a ) ग्रेट बीयर . कनाडा
( b ) मिशीगन -यू . एस . ए .
( c ) ओनेगा - आस्ट्रेलिया
( d ) टिटिकाका पेरू - बोलीविया
सही उत्तर - ओनेगा - आस्ट्रेलिया
निम्नलिखित में से कौन ईरान की सीमा को स्पर्श करता है ?
( a ) कैस्पियन सागर
( b ) अरल सागर
( c ) बाल्खश झील
( d ) बैकाल झील
सही उत्तर - कैस्पियन सागर
निम्नलिखित में से किसको ' पर्ल ऑफ साइबेरिया ' कहा जाता है ?
( a ) बैकाल झील
( b ) ग्रेट बीयर झील
( c ) करदा झील
( d ) लिंकनबर झील
सही उत्तर - बैकाल झील
निम्नलिखित में कौन विश्व की सबसे बड़ी झील है ?
( a ) कैस्पियन सागर
( b ) अरल सागर
( c ) सुपीरियर झील
( d ) विक्टोरिया न्यान्जा
सही उत्तर - कैस्पियन सागर
विश्व की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है
( a ) विक्टोरिया
( b ) सुपीरियर
( c ) बैकाल
( d ) मिशीगन
सही उत्तर - सुपीरियर
कौन - सी विश्व की सर्वाधिक गहरी झील है ?
( a ) टिटिकाका
( b ) विक्टोरिया
( c ) बैकाल
( d ) मृत सागर
सही उत्तर - बैकाल
विश्व की सर्वाधिक लवणीय झील है
( a ) कैस्पियन सागर
( b ) अरल सागर
( c ) वॉन झील
( d ) मृत सागर
सही उत्तर - वॉन झील
समुद्रतल से सर्वाधिक नीची झील है
( a ) अरल सागर
( b ) कैस्पियन सागर
( c ) बैकाल
( d ) मृत सागर
सही उत्तर - मृत सागर
सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित नौकायन झील है
( a ) टिटिकाका
( b ) माराकाइबो
( c ) अथावास्का
( d ) लैडोगा
सही उत्तर - टिटिकाका
विश्व की सबसे बड़ी खारे जल की झील है
( a ) मृत सागर
( b ) कैस्पियन सागर
( c ) वॉन झील
( d ) अरल सागर
सही उत्तर - कैस्पियन सागर
विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील है
( a ) टिटिकाका
( b ) टिसीसिकरू
( c ) रूडोल्फ
( d ) एडवर्ड
सही उत्तर - टिटिकाका
निम्नलिखित में से कौन सा देश युग्म अरल सागर के किनारे है ?
( a ) कजाख्स्तान उजबेकिस्तान
( b ) कजाख्स्तान तुर्कमेनिस्तान
( c ) अजरबैजान - उजबेकिस्तान
( d ) कजाख्स्तान - रूस
सही उत्तर - कजाख्स्तान उजबेकिस्तान
अमरीका के झील प्रदेश में सम्मिलित पाँच झीलों में कौन - सी पूर्णतः संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है ?
( a ) सुपीरियर
( b ) मिशीगन
( c ) ईरी
( d ) ओण्टेरियो
सही उत्तर - मिशीगन
'विक्टोरिया झील ' अवस्थित है
( a ) संयुक्त राज्य अमरीका में
( b ) बोलीविया में
( c ) पश्चिम आस्ट्रेलिया में
( d ) पूर्वी अफ्रीका में
सही उत्तर - पूर्वी अफ्रीका में
निम्नलिखित में किस एक की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगी है ?
( a ) आर्मेनिया
( b ) अजरबैजान
( c ) कजाकिस्तान
( d ) तुर्कमेनिस्तान
सही उत्तर - आर्मेनिया
निम्नलिखित में कौन - सी एक झील तंजानिया एवं यूगाण्डा के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है ?
( a ) चाड
( b ) मलावी
( c ) विक्टोरिया
( d ) जेम्बेजी
सही उत्तर - विक्टोरिया
कैस्पियन सागर स्थित है ।
( a ) रूस और ईरान के बीच
( b ) सऊदी अरब और मिस्र के बीच
( c ) मिस्र और लीबिया के बीच
( d ) लीबिया और इजरायल के बीच
सही उत्तर - रूस और ईरान के बीच
Comments
Post a Comment